फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठंड आते ही बढ़े सांस के मरीज

Fri, 14 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के बालरोग विभाग में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं सर्दी, खांसी के साथ ठंड से एलर्जी के मरीज भी बढ़े हैं। इसी कारण अस्पतालों की टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सक दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से सुबह-शाम तापमान गिर रहा है। इस बीच लोग वायरल बुखार के साथ खांसी, सर्दी, जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। करीब 25 से 30 फीसदी मरीज खांसी और सांस में तकलीफ से परेशान रहे। 15 फीसदी मरीजों में एलर्जी जैसी समस्या रही। वहीं, कई पुराने अस्थमा और सीओपीडी के रोगी भी पहुंचे, जिनमें सर्दी की दस्तक के साथ ही बीमारी बढ़ी है। विशेषज्ञों ने इन्हें दवाओं और जांच के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।


फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि कई दिन तक खांसी रहने पर सुबह-शाम काढ़ा का सेवन करें। जिन्हें ठंड से एलर्जी हो, वे दही, छाछ, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम व अन्य ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित चिकित्सक की सलाह पर ही इन्हेलर और दवाओं का सेवन करते रहें। बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरतें ये सावधानी
- इन्हेलकर की डोज एडजस्ट करा लें।
- बाहर जाते वक्त मास्क जरूर लगाएं।
- सुबह-शाम खिड़की व दरवाजा बंद रखें।
- गुनगुना पानी पीएं, रोजाना भाप जरूर लें।
- ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें। धूम्रपान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें