फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में विभा ने मारी बाजी

Thu, 13 Nov 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को गंगाबक्स इंटर कॉलेज हरदो में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, सफलता के सूत्र और समय प्रबंधन का महत्व बताया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभा प्रथम, शाहीन बानो द्वितीय और मोहम्मद अब्बास तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में मधु प्रथम, अंशु मौर्य द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में मणिदेव ने पहला, खुशी ने दूसरा और साफिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में महिमा ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सफलता का मूल आधार नियमित अध्ययन और आत्म अनुशासन है। परीक्षा केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि धैर्य और आत्मविश्वास का भी आकलन करती है। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें