फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प

Wed, 08 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। जिले के प्रमुख श्रीराम, जानकी व हनुमान मंदिरों में दीपदान संग अखंड रामायण पाठ व संकीर्तन कार्यक्रम हुए। लोगों ने प्रतिभाग कर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



महर्षि की जयंती पर जिले की 13 ब्लॉकों में स्थित श्रीदेवी पाटन मंदिर अमेठी, संग्रामपुर कालिकन धाम, सराय महेशा, फरीदपुर, रायपुर रामगंज, घोरहा, उल्टागढ़ा माफी, पालपुर, कठौरा, हुसैनगंज कला, गौरा, मुसाफिरखाना, पिंडारा करनाई, शाहगढ़, बाजारशुकुल, मवैया रहमतगढ़, तिलोई, सिंहपुर और अहोरवा भवानी मंदिर पर विशेष आयोजन हुआ। यहां पर अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ श्रद्धालुओं ने किया।


महर्षि वाल्मीकि आदि कवि माने जाते हैं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कालजयी रामायण की रचना कर धर्म, नीति और आदर्श जीवन का मार्ग समाज को दिखाया। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें