फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में क्वारंटीन हो रहे छुट्टी से लौटे आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद साईधाम होटल को सील करने के बाद शहर स्थित जीजीआईसी को नया क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद बुधवार सुबह कॉलेज पहुंचे तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने नगर पंचायत के ईओ को पूरा परिसर साफ सुथरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि अवकाश से आने वाले पुलिसकर्मियों को जीजीआईसी में क्वारंटीन में किया जा रहा है। कहा कि अब तक दस आरक्षियों को यहां क्वारंटीन किया जा चुका है। कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिले सिपाही के साथ होटल में क्वारंटीन रहे आठ आरक्षी और दो होटल कर्मी को रास्तामऊ स्थित 200 बेड के अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें