फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीएम किसान संतृप्तीकरण कैंप में 25 शिकायतों का निस्तारण

Thu, 25 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरतनगंज(अमेठी)। स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार की ओर से बृहस्पतिवार को क्षेत्र के आजादपुर गांव में पीएम किसान संतृप्तीकरण कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में किसानों की समस्याओं को सुना गया। आजादपुर में आयोजित कैंप में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कृषि, राजस्व, डाक विभाग के अधिकारी व ग्राम पंचायत और जनसेवा केंद्र से संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी 64 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 25 प्रकरण का मौके पर समाधान कर दिया गया। ग्रामीणों ने बीज सब्सिडी, सम्मान निधि नहीं मिलने, खाता से आधार सीडिंग व समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृषि विभाग के नीलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी वंदना वर्मा, लेखपाल वेद प्रकाश, ग्राम प्रधान गौरव श्रीवास्तव, डाक विभाग से आलोक नाथ व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें