फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धू-धूकर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 14 Oct 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी शनिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। राम-रावण युद्ध मंचन के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के समय भगवान श्रीराम के जयकारे लगे। ग्रामीण अंचल में लगे मेलों में भीड़ रही। बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



गौरीगंज को छोड़ अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर और बाजारशुकुल में रावण का पुतला दहन किया गया। अमेठी स्थित मैदान में प्रयागराज से आए अमर मंडल के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कस्बे में राम दरबार की झांकी निकाली। झांकी का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद मैदान में डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने राम दरबार की आरती की।

आरती के बाद कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। वध के बाद रावण का पतला धू-धूकर जल उठा। इस बीच पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आतिशबाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर नितिन अग्रवाल, हरिकेश श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रहरि, सूरज जायसवाल, डब्लू अग्रहरि, फूलचंद कसौंधन, मयंक अग्रवाल, मनीष अग्रहरि सहित कई लोग मौजूद रहे। बाजारशुकुल में रामलीला मैदान में स्थानीय रामलीला कमेटी की ओर से राम-रावण युद्ध के बाद विजय जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।




114 वर्षों की टूटी परंपरा
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में पिछले 114 साल से चली आ रही रामलीला की परंपरा प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गई। पिछले कई दिनों से समिति के पदाधिकारी रामलीला मैदान पर किए गए अतिक्रमण को खाली करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया। साथ ही शनिवार को रामलीला मैदान में अनशन पर बैठ गए। धरने में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई मुकेश सिंह के साथ ओम प्रकाश सिंह, अजय अग्रवाल, रामजी अग्रहरि सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें