फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Mon, 14 Oct 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 संग्रामपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिले में जगह-जगह देवी पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शनिवार को नदी, नहरों और तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। इस मौके पर मां की आरती व जयकारे गूंजते रहे। मां की विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं। विसर्जन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



जा रही मैया, दर्शन कर लो... गीत के बीच शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाजे-बाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ गांवों का भ्रमण किया। विसर्जन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा खूब थिरके।

गौरीगंज में विसर्जन शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे स्थित लोदी नाला पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली मालती नदी के रामघाट, अमेठी के महराजपुर घाट व मुंशीगंज स्थित घाट के साथ गोमती व रायबरेली से गुजरने वाली गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान घाटों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध रहे। प्रतिमा विसर्जन के बाद कन्या भोज के साथ भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




मोहनगंज क्षेत्र में सर्वाधिक 64 प्रतिमाओं का विसर्जन
गौरीगंज थाना क्षेत्र में स्थापित 29, मुंशीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना की एक-एक, जामो की 24, संग्रामपुर की 16, पीपरपुर की 20, जगदीशपुर की 12, कमरौली की 14, बाजारशुकुल की 11, मोहनगंज की 64, जायस की सात, शिवरतनगंज की नौ, फुरसतगंज की 25, रामगंज की पांच, इन्हौना की 13 व भाले सुल्तान शहीद स्मारक की सात देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। इनमें 209 प्रतिमाओं का जिले के अलग-अलग घाटों पर विसर्जन हुआ। वहीं, 55 प्रतिमाएं गैर जिले में नदियों के घाटों पर विसर्जित की गईं। रविवार को 138 प्रतिमाओं का विसर्जन जिले के अलग-अलग घाटों पर हुआ, जबकि 38 प्रतिमाएं गैर जिले के घाटों पर विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें