फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामगढ़ टीम ने जीता लीग मैच

Fri, 31 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के पूरबगांव उसरा मजरे नरैनी स्थित टोपा मैदान में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लीग मैच में रामगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ गौरीगज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का लीग मैच बाबूगंज टीम और रामगढ़ टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर रामगढ़ टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी बाबूगंज टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 99 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ टीम ने मात्र छह ओवर में 100 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया।


खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि सपा विधायक ने कहा कि टीम भावना के साथ खेल को खेलना चाहिए। हार से हमेशा सीखने का मौका मिलता है। आयोजक रॉबिन सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनुज मिश्र, विपिन सिंह, कान्हा सिंह, यश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें