फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली राम बरात व शोभायात्रा

Sun, 12 Jan 2025 07:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बरात व शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन




सेमरौता कस्बे के रामगंज चौराहे से अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य राम बरात व शोभायात्रा श्रद्धालुओं की ओर से निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। कस्बे में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने दरवाजे पर रंगोली बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।


शोभायात्रा में रथ, रोड लाइट, डीजे व साउंड की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। शोभायात्रा कस्बे में स्थित मंदिरों में अभिषेक करते हुए देर शाम श्रीराम चबूतरे पर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। सेमरौता कस्बे के रामगंज चौराहे पर समापन के बाद प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई, पूर्व ग्राम प्रधान विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें