फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने 49 दुकानों पर मारा छापा, लिए नौ नमूने

Sun, 12 Jan 2025 07:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में नकली खाद, खरपतवार नाशक, कीटनाशक दवाओं की रोकथाम को लेकर शनिवार को एसडीएम व कृषि विभाग के अफसरों की गठित टीम ने चारों तहसीलों में बीज की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन



टीम ने 49 दुकानों पर छापेमारी कर नौ नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजे। वहीं, शिकायत पर दुकान बंद कर भागे दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इस दौरान बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। अमेठी में सात दुकानों पर एक नूमना, गौरीगंज में 10 दुकानों पर तीन नमूने, तिलोई में 12 दुकानों पर तीन तथा मुसाफिरखाना में 20 दुकानों पर चार नमूने लिए। बंद मिलीं दो दुकानों को नोटिस दिया गया। वहीं, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बीज की दुकानों पर नकली बीज की रोकथाम को लेकर जिले की चारों तहसीलों में अभियान चला कार्रवाई की गई। सभी संग्रहित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर कमी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें