फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककवा रेलवे क्रासिंग पर आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित क्रॉसिंग पर रेलवे ने शुक्रवार से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निर्माण कार्य के चलते ककवा रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। राहगीरों को अब दूसरे रूट से ही शहर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कुल 21.87 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ पिलर का निर्माण एवं अन्य कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। क्रॉसिंग पर रेलवे ने अपनी जद में खुद निर्माण कार्य कराने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रेलवे की जद में दो पिलर बनेंगे। इसको लेकर खुदाई व अन्य कार्य शुरू करा दिया गया है। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व उनकी टीम नाप जोख एवं अन्य व्यवस्था करने में जुटी है। इंजीनियर ने बताया कि क्रॉसिंग पर यातायात पूरी तरह बंद करा दिया गया है। बावजूद इसके लोग रेलवे लाइन को लांघकर आ जा रहे हैं जिसके चलते काम कराने में परेशानी हो रही है। कहा कि इस प्वाइंट पर पुलिस फोर्स लगाने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें