फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित शराब दुकान व कोनिया गांव में छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अपमिश्रित शराब निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित करने में जुटा आबकारी विभाग इन दिनों छापामारी कर कार्रवाई करने में जुटा है। मंगलवार को टीम में शामिल कर्मियों ने अनुबंधित दुकानों पर स्टॉक व बिक्री का सत्यापन करते हुए कोनिया गांव में भी छापा मारा। छापे के दौरान कोनिया गांव में भारी मात्रा में लहन मौके पर नष्ट कराने के साथ ही कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

गांवों में कच्ची शराब निर्माण कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के साथ अनुबंधित शराब की दुकानों पर मानक के अनुरूप शराब बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग कार्रवाई में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आबकारी अधिकारी आरके वर्मा के निर्देश पर टीम ने गौरीगंज के कोनिया मजरे ऐंधी के साथ अनुबंधित देशी शराब की दुकानों पर छापामारी की।
कार्रवाई के दौरान कोनिया गांव में सात क्विंटल लहन मौके पर नष्ट कराते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में जुटे लोग मौके से भाग निकले। कोनिया के बाद टीम ने शराब की दुकानों पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर का परीक्षण करते हुए मौके पर स्टॉक सत्यापन व सैंपल एकत्र कर जांच के लिए क्षेत्रीय प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा है।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में शराब में मिलावट सिद्ध होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग की कार्रवाई से अपमिश्रित शराब व्यवसाय में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें