फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी व गौरीगंज में रोड शो करेंगे राहुल और प्रियंका

Fri, 16 Feb 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सांसद राहुल गांधी आगामी 19 फरवरी को जिले में आ रहे हैं। न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। अमेठी व गौरीगंज में रोड शो भी होगा। इसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। कई अन्य जिलों से भी कांग्रेस के पदाधिकारी आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र ने बताया कि 19 फरवरी को न्याय यात्रा जिले में आ रही है। न्याय यात्रा के तहत अमेठी में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी रोड शो करेंगे। यहां पर पैदल मार्च का भी कार्यक्रम है। इसके बाद गौरीगंज कस्बे में वीमार्ट शॉप से लेकर जामो मोड़ तक रोड शो होगा। इसमें करीब 20 हजार से अधिक कांग्रेसी शामिल होंगे। इसके बाद बाबूगंज सगरा में जनसभा होगी। इसमें सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़ के भी कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कई स्तर से उसकी निगरानी की जा रही है। हरेक पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से संपर्क करने को कहा गया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें