फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैंसर विभाग में जल्द शुरू होगी रेडियोथेरेपी की सुविधा

Thu, 17 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल स्थित लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट कैंसर विभाग की ओर से जल्द रेडियोथेरेपी की सुविधा शुरू होगी। अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़गी।
विज्ञापन

संजय गांधी अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने आ रहे मरीजों को जल्द ही आधुनिक रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में नई मशीन लगाने आदि की कवायद की जा रही है। इसके माध्यम से मरीजों को रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को लखनऊ जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनीत नकरा ने बताया कि रेडियोथेरेपी देने के दौरान रेडिएशन फैलने का खतरा नहीं रहेगा। नई मशीन से कैंसर के इलाज की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा।
इसकी मदद से कैंसर का उपचार सटीकता और प्रभावशीलता के साथ हो सकेगा। साथ ही रोगियों में होने वाले रेडिएशन का दुष्प्रभाव बहुत कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां इलाज करा रहे तीन मरीजों को पूरी तरह कैंसर मुक्त घोषित किया गया है। इन मरीजों ने कीमोथैरेपी, सर्जरी और लगातार फॉलोअप के माध्यम से इलाज पूरा किया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें