फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह से लगाई लाइन, शाम तक नहीं मिली खाद

Wed, 29 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ताला साधन सहकारी समिति पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के खाद वितरण केंद्रों पर मंगलवार को भी किसानों की परेशानी कम नहीं हुई। सुबह छह बजे से कतार में लगने के बावजूद कई किसानों को शाम तक डीएपी और यूरिया नहीं मिल सकी। ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार धीमा होने और ठप पड़ने से खाद वितरण प्रभावित रहा। कई केंद्रों पर किसानों को टोकन देकर अगले दिन आने के लिए कहा गया। इससे धान की रोपाई और टॉप ड्रेसिंग का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सुबह सात बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान सर्वर की समस्या आने से वितरण की रफ्तार धीमी पड़ गई। अधिकांश केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं और घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा।


ताला साधन सहकारी समिति पर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। सर्वर ठीक से काम नहीं करने के कारण वितरण बाधित रहा। भीड़ बढ़ने पर समिति ने टोकन व्यवस्था लागू की। किसान आलोक कुमार ने बताया कि वह लगातार तीन दिनों से खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर की समस्या के कारण खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी उन्हें टोकन देकर बुधवार को बुलाया गया।
विज्ञापन



माधोपुर साधन सहकारी समिति पर किसान सीताराम और जयप्रकाश ने बताया कि धान की रोपाई और फसल की टॉप ड्रेसिंग का समय निकलता जा रहा है। खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस मशीनों के सर्वर में पहले की तुलना में सुधार हुआ है, हालांकि बीच-बीच में तकनीकी दिक्कत आ रही है। एजेंसी और इंजीनियर समस्या दूर करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में डीएपी और यूरिया का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सर्वर की समस्या दूर होते ही वितरण सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें