फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रुचि के अनुसार लें व्यावसायिक प्रशिक्षण

Sat, 28 Nov 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आरसेटी सेंटर गौरीगंज में संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बनें, उन्हें रोजगार के अवसर कैसे मिलें और अपने हुनर को आर्थिक मजबूती का आधार कैसे बनाएं? इन मुद्दों पर शुक्रवार को आरसेटी सेंटर गौरीगंज में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में चर्चा हुई। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


आईटीआई प्राचार्य शिवाकांत द्विवेदी, सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी और आरसेटी निदेशक पूजालाल ने महिलाओं को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना चाहिए। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से वे नौकरी पाने के साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं।

सिलाई, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी विधाओं में प्रशिक्षण लेकर रोजगार के अवसर तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने रोजगार शुरू करने में आने वाली दिक्कतों, आर्थिक सहयोग और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच काम करने जैसे विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन


आरसेटी निदेशक पूजालाल ने भी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुनरमंद महिलाओं को उचित मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिले तो वे परिवार की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें