फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में शुभी ने मारी बाजी

Sat, 28 Nov 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अलग-अलग विधाओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शुभी ने प्रथम, रिशु ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में शुभी ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और रुकसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सारिका पहले, आकृति दूसरे और अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सेजल, महिमा और गुलनाज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी अभिव्यक्ति, सामान्य ज्ञान, लेखन और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य निहारिका मिश्रा ने छात्राओं की सहभागिता और उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें