फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मृति पर टिप्पणी का जनता देगी जवाब

विज्ञापन
39 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करतीं राज्यमंत्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कांग्रेस नेता अजय राय की स्मृति पर टिप्पणी को लेकर उन्हें घेरा। राज्यमंत्री ने कहा कि स्मृति पर टिप्पणी का जवाब अमेठी की जनता देगी।
विज्ञापन

सोनभद्र में कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की थी। मंगलवार को भ्रमण पर पहुंचीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने का संस्कार विपक्षी दलों के नेताओं को ही मिला है। समय आने पर अमेठी की जनता ही इसका जवाब देगी।
राज्यमंत्री के सामने मीडिया ने एनएच-56 में मुआवजा वितरण के नाम पर हुए 384 करोड़ के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। एनएच-56 में यदि घोटाला हुआ है और जांच में कर्मी दोषी पाए गए हैं तो निश्चित ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा, की जनसुनवाई
कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री ने सभी विभागों के अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। कहा कि निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकास कार्यों को पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।
देर शाम राज्यमंत्री ने सूखी बाजगढ़ गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ. इलामारन जी. सीडीओ सान्या छाबड़ा व डीडीओ तेजभान सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें