फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीआरवी टीम से अभद्रता, सिपाही को बंदर से कटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विवाद हल कराने के लिए पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) कर्मचारी पहुंचे तो शिकायतकर्ता ने परिजनों के साथ उनसे अभद्रता की। यही नहीं टीम पर बंदर छोड़ दिया, जिसने एक कांस्टेबल को काट लिया। सूचना दूसरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मामले में अब तक पीआरवी कर्मियों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थानाक्षेत्र के बिहारीगंज गांव निवासी राजललन ने शनिवार रात डायल 112 पर फोन कर कुछ लोगों पर विवाद करने की शिकायत की। सूचना पर जामों थानाक्षेत्र की पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल आशीष प्रताप, जावेद अख्तर और होमगार्ड जमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे। गांव में कोई विवाद नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने शिकायतकर्ता राजललन से बात की। आरोप है कि राजललन नशे में था और वह पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगा। कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसकी बेटी पूजा व बहू सोनम भी पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गई। राजललन ने अपना पालतू बंदर पुलिस कर्मियों पर छोड़ दिया, जिसने कांस्टेबल आशीष प्रताप को काट लिया। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना गौरीगंज पुलिस को दी तो एसएचओ फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी भाग निकले थे। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि कांस्टेबल आशीष ने निजी अस्पताल में दवा करवाई है। रविवार को शिकायती पत्र देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वाले मौके से भागे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें