फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था व महिला एवं दलित अपराधों से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में दलित व महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरंकुश पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज थाने में रिक्शा चालक की पुलिस अभिरक्षा में पिटाई के साथ तेजी से बढ़ रहे अपराधों से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के साथ बढ़ते दलित व महिला उत्पीड़न पर प्रदेश सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने वृहद आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एनसीआरबी के डाटा का उल्लेख करते हुए अपराधियों पर कार्रवाई व आमजन मानस को सुरक्षित करने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने महिला व दलित उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट पर सुनवाई करने को कहा। ज्ञापन में पुलिस अभिरक्षा में हुई मोहित की मौत के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग करते हुए निरकुंश पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, पल्टूराम, आवेश हनफी, ठाकुर प्रसाद, चंद्रजीत व तुलसीराम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें