फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा बहाल कराने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सत्थिन गांव में निलंबित कोटा बहाल कराने के लिए बुधवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए जांच अधिकारी पर बयान दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर जांच टीम ने बयान दर्ज किया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच न होने तथा कोटा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के सत्थिन गांव के निलंबित कोटे को बहाल करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए जांच टीम पर बयान दर्ज न करने तथा जांच न कर अनावश्यक रूप से दुकान की निलंबन अवधि को बढ़ाने का आरोप लगा।
ग्रामीणों के अनुसार कोटे की दुकान को फर्जी शिकायत पर विभाग ने निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद जांच के लिए नामित बीडीओ शुकुल बाजार, एआरओ विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार व आपूर्ति निरीक्षक फूल सिंह यादव की टीम ने न तो ग्रामीणों का बयान लिया और न जांच पूरी की। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। ग्रामीणों ने जांच पूरी कर कोटा बहाल न करने पर जल्द आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें