फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्रिकेट खेलने के विवाद में बैट से पीटकर युवक की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारीजन के साथ स्थानीय लोगों ने सोमवार दोपहर शव को टांडा-बांदा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिवारीजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे। एसपी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे। जाम से हाईवे पर एक तरफ का आवागमन करीब घंटे भर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-16 निवासी कपिल जायसवाल (30) पर रविवार दोपहर बाद तीन बाइक सवार युवकों ने क्रिकेट बैट व स्टंप से हमला कर दिया था। इसी बीच वहां से गुजर रहे कपिल के भाई सुनील ने बचाने की कोशिश की तो हमलावर भाग निकले। परिवारीजनों ने कपिल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उसी दौरान कपिल की मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर नीरज पांडेय समेत आठ नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। सोमवार एक बजे तक अफसरों की ओर से कोई पहल नहीं होने से नाराज परिवारीजनों ने कपिल के शव को फल मंडी तिराहे पर रखकर टांडा-बांदा हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश सिंह ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा एडीएम एसपी सिंह ने सीएम के विवेकाधीन कोष से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। अफसरों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमॉटम के लिए भेजा। प्रदर्शन से हाईवे पर एक तरफ का आवागमन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। मौके पर कई थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें