फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से भड़के ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। जगदीशपुर-जायस मार्ग से रूद्रगढ़-पूरे हुसैनी गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं होने से भड़के ग्रामीण मार्ग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जानकारी के बावजूद जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले जायस-जगदीशपुर मार्ग से दो किलोमीटर लंबा रूद्रगढ़-पूरे हुसैनी संपर्क मार्ग देखरेख व मरम्मत के अभाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की मरम्मत कराने की गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश किसान सभा व अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों की ओर से धरना-प्रदर्शन की सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार मौके तक नहीं गए। ग्रामीणों की मानें तो मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में भरे पानी के बीच प्रतिदिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार मार्ग की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मार्ग की मरम्मत नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में बाबूलाल यादव, आरके मिश्र, शिवशरन सिंह, विजय लक्ष्मी, जैतुना व गुलाम रसूल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। कहा यदि ऐसा है तो संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को मौके पर भेजकर ग्रामीणों से वार्ताकर मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें