फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पीड़ित जिले की एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कराई है।
विज्ञापन

जगदीशपुर के पालपुर गांव निवासी हसीना बानो (54) ने तबीयत खराब होने पर पांच अक्टूबर को कोविड जांच कराई तो उन्हें पॉजिटिव पाया गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद हसीना को लखनऊ स्थित इरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान हसीना की मौत हो गई।
इसके अतिरिक्त बुधवार देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एंटीजन, रैपिड व टूनॉट मशीन से की गई 1,363 लोगों की जांच में 13 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें अमेठी के सात, जगदीशपुर के चार तथा जामो व भादर ब्लॉक के एक-एक लोग शामिल हैं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,768 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,543 ठीक हो चुके हैं तो 26 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 199 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें