फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Wed, 30 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं ने अंशू तिवारी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन, हाथों में सनातन ध्वज और परशुराम के जयघोष के साथ युवाओं की टोली पूरे क्षेत्र में जोश के साथ निकली। यात्रा के दौरान कस्बे में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



बाइक रैली के रूप में निकली इस शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एएच इंटर कॉलेज के सामने भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक अंशू तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम हमारी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। बेसारा पूरब के प्रशांत मिश्रा ने भी युवाओं से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम की स्तुति और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए, जिन पर युवाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ नृत्य किया। शोभायात्रा के मार्ग में घरों की छतों, दुकानों और गलियों से श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जय परशुराम के नारों से कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें