फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दो सहकारी समितियों से खाद गायब होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति सिंदुरवा और दखिनगांव की समिति पर खाद नहीं होने से सन्नाटा पसरा रहा। इधर, दोनों समितियों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जगदीशपुर के सिंदुरवा और बाजारशुुकुल के दखिनगांव साधन सहकारी समिति पर कृषि व राजस्व विभाग की तरफ से जांच की गई थी। जिसमें 702 बोरी खाद गायब मिली थी। मामले में सहायक आयुक्त सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने साधन सहकारी समिति दखिनगांव के सचिव जितेंद्र शुक्ला और सिंदुरवा के सचिव आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया था।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि दोनों समितियों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति सिंदुरवा पर धान क्रय केंद्र प्रभारी शहेरयार ने बताया कि सचिव आए थे, कहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें