फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 17 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ड्यूटी के लिए जाते समय बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होमगार्ड ने हेलमेट पहने हुआ था।
विज्ञापन

थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी अर्जुन प्रजापति (48) होमगार्ड के पद पर अमेठी कोतवाली में तैनात हैं। बृहस्पतिवार की शाम अर्जुन ड्यूटी के लिए बाइक से अमेठी जा रहा था। तुलापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल अर्जुन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां उपचार के दौरान अर्जुन प्रजापति की मौत हो गई। होमगार्ड के परिवार में पत्नी शिवरानी व दो बच्चे राहुल व शनि है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों के सामने आर्थिक संकट के साथ बच्चों के सिर से पिता का छाया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें