फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह गर्भवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही व वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर उनके मायके चले गए।
विज्ञापन


भगनपुर छावनी निवासी श्रीराम यादव की पत्नी उषा देवी (30) को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऊषा के भाई राजकुमार यादव ने बताया कि बहन की हालत गंभीर थी लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते इलाज नहीं किया।

बुधवार तड़के करीब चार बजे बहन की मौत हो गई लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने यह बात छिपाकर मरीज को रेफर कर दिया। जब परिजन बहन को लेकर मुंशीगंज अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शव वापस निजी अस्पताल लाया गया जहां इलाज में लापरवाही और दो से ढाई लाख रुपये वसूली को लेकर जमकर विरोध हुआ। काफी देर तक चली नोकझोंक और ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

परिजन शव लेकर उषा के मायके चले गए जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें