फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में प्रदीप, चंदन व आरती अव्वल

Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ के श्री का पुरवा स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अमेठी। खंंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को भेटुआ के टिकरी मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष व महिला एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबॉल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप शुक्ला पहले तो संदीप मौर्य दूसरे और मनोज तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर 200 मीटर दौड़ में चंदन यादव पहले तो सचिन दूसरे और अनुराग तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आरती यादव पहले, गौरी सिंह दूसरे और आंचल यादव तीसरे स्थान पर रहीं।


400 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में पहले स्थान पर रांची सिंह, दूसरे पर दीक्षा मिश्र तो तीसरे स्थान पर सरिता रहीं। ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने मेडल प्रदान कर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अपूर्वा यादव, विनोद, चंद्रपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें