अमेठी सिटी। एक सोशल साइट पर अपलोड धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
अर्जुन जाटव के नाम से फेसबुक पर धार्मिक भावना आहत करने वाली एक फोटो व लिखित पोस्ट वायरल हो रही है। मामला जानकारी में आने पर गोरक्षक मिशन सहित कई संगठनों ने विरोध किया। फिलहाल वायरल पोस्ट की अमर उजाला की पुष्टि नहीं करता।
पोस्ट करने वाले का पता गौरीगंज थाने के भटगवां बताया जा रहा है। जब पुलिस ने जांच की तो भटगवां में इस नाम से कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस की जांच में पोस्ट करने वाले की लोकेशन दिल्ली की बताई जा रही है।
गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्ट की जानकारी मिली है। साइबर व सर्विलांस की सेल की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पोस्ट करने वाले को दबोचा जाएगा।