फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 18 सचिवों का कार्यक्षेत्र बदला

Sat, 25 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। पंचायती राज विभाग ने जिले में 18 ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव) के कार्यक्षेत्र बदलने और क्लस्टर आवंटन के आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। आदेश के तहत विभिन्न विकासखंडों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



जामों विकासखंड से स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारी अकलीम को भेंटुआ ब्लॉक के भीमी क्लस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलोई में मनीष कुमार सिंह को लीही एवं सेमरौता तथा सौरभ सिंह को बघौना क्लस्टर आवंटित किया गया है। जगदीशपुर में अमित कुमार तिवारी को पालपुर, बहादुरपुर में आराधना साहू को मोहना तथा अमेठी ब्लॉक में विपिन त्रिपाठी को मोचवा, अगहर व दरखा और कीर्ति सिंह को ककवा क्लस्टर का दायित्व दिया गया है।



मुसाफिरखाना में आराधना मिश्र को रसूलाबाद, भादर में अखिलेश त्रिपाठी को सोनारी, जामों में अभिषेक शुक्ल को कटारी व नदियावा, विश्वमोहन पांडेय को बरौलिया, महेश शर्मा को सिरखिरी तथा रंजीत कुमार को उमराडीह क्लस्टर आवंटित किया गया है। बाजारशुकुल में अमित रावत को मवईया-रहमतगढ़, अमित कुशवाहा को महोना पूरब और पुनीतराज कौशल को ऊंचगांव क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौरीगंज में दीक्षा द्विवेदी को भटगवां, विवेक यादव को पहाड़गंज तथा शाहगढ़ में सुहानी मौर्य को अफुइया क्लस्टर का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें