फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खाद न मिलने से बिफरे किसान

Sat, 25 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
उप संभागीय कृ​षि प्रसार कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करतीं महिला किसान। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धान की रोपाई के बीच खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों पर पीओएस मशीनों का सर्वर ठप रहने से दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



इससे रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है और मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर उर्वरक खरीदनी पड़ रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता रीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसान सुबह से समितियों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन सर्वर नहीं चलने से खाद का वितरण शुरू नहीं हो पाता।


घंटों इंतजार के बाद कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। महिला किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिलने का फायदा उठाकर कुछ निजी विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेच रहे हैं।
विज्ञापन



प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पीओएस मशीनों का सर्वर तत्काल सुचारु कराने, सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में कमलेश सरोज, अवधेश दिलाऊ, अनीता गौतम आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें