फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी समर में विकास पर राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं। केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति जूबिन इरानी के गोद लिए गांव सुजानपुर में रविवार को कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने न्याय गारंटी पत्र बांटते हुए स्मृति पर गांव में विकास न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक कर कांग्रेस नेता पर गलत बयानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि सांसद के नेतृत्व में गांव में बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि तेजभान शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सांसद ने जब से गांव को गोद लिया है, यहां की सारी सड़कें बन गई हैं। पानी की टंकी और सारी सुविधाएं मौजूद हैं। उमेश प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आरोप लगाने वाले कभी आते ही नहीं हैं। चुनावी बेला है, इसलिए वे आ रहे हैं और गलत आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि झूठ व गलत बयानबाजी कांग्रेस की एक पुरानी आदत है।
आज मीडिया के सामने रखूंगा अपनी बात
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह कहते हैं कि सुजानपुर गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने खुद ही अपनी समस्या बताई है। कहा कि रास्ते खराब है, पात्रों को आवास नहीं मिला है। नाम काट दिया गया। ये बातें ग्रामीणों ने खुद कही हैं। उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। आरोप लगाया कि सोमवार को भाजपा के कुछ नेताओं ने गांव में जाकर बयान दिलवाए हैं। मंगलवार को मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें