फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टिकट खिड़की पर क्यूआर कोड से कीजिए किराये का भुगतान

Tue, 09 Apr 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की पर अब यात्री क्यूआर कोड से किराये का भुगतान कर सकेंगे। पहले चरण में अनारक्षित टिकट के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। आरक्षित टिकट के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

गौरीगंज से प्रतिदिन 24 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। करीब दो हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। शादी विवाह के सीजन व स्कूल की छुट्टियों में बड़ी संख्या में महानगरों में रोजगार के लिए रह रहे लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में टिकट विंडो पर भारी भीड़ होने से टिकट मिलने में बिलंब होता है। इससे कई बार ट्रेनें भी छूट जाती हैं। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने क्यूआर कोड से भुगतान की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण में गौरीगंज स्टेशन पर अनारक्षित टिकट विंडो पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। आरक्षित काउंटर पर भी जल्द ही व्यवस्था शुरु होने की उम्मीद है। स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर क्यूआर कोड लगवाया भी जा चुका है।
विज्ञापन



ऐसे बुक करें टिकट
टिकट के लिए लगाए गए क्यूआर कोड को सबसे पहले स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही यात्री के मोबाइल पर उसका विवरण, यात्रा का स्थान आदि जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भरना होगा। इसके बाद पेमेंट का विकल्प भी आएगा। इसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इससे समय भी बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को अपना रेल राजस्व सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी।

अनारक्षित टिकट बुक करने की मिल रही सुविधा
क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा जनरल विंडो पर शुरू कर दी गई है। आरक्षण केंद्र के विंडो पर जल्द लगाया जाएगा। इस सेवा के शुरू होते ही यात्रियों को टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

-प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें