फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका की पद यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राहुल-प्रियंका की पदयात्रा में शनिवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने पूर्व सांसद व उनकी बहन प्रियंका वाड्रा को सिर आंखों पर बिठाया। लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा में भाई बहन के साथ चलकर लोगों ने गांधी परिवार से अपने प्रेम का अहसास कराया। यात्रा में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता से कई गुना ज्यादा संख्या उन लोगों की रही जिन्हें राहुल के हार जाने का भारी मलाल है।
विज्ञापन

अमेठी से चुनाव हारने के बाद राहुल शनिवार को दूसरी बार अमेठी पहुंचे। साथ में बहन प्रियंका व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रहे। रामलीला मैदान में भारी भीड़ की सूचना पर राहुल गांधी का काफिला हाइवे से होते हुए सीधे गुलाबगंज चौराहा पहुंचा। यहां पहले से एक विशेष बस खड़ी थी। चौराहे पर पहुंचते ही राहुल बस पर चढ़ गए।
कुछ देर तक लोगों को संबोधित करने के बाद राहुल नीचे उतरे और बहन प्रियंका, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना, एमएलसी दीपक सिंह व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ पैदल हारीमऊ की ओर चल पड़े। राहुल व प्रियंका के आगे बढ़ते ही कस्बे में जमा लोगों का हुजूम उनके साथ चल पड़ा।
विज्ञापन

आगे-आगे राहुल प्रियंका, पीछे-पीछे जन सैलाब। लोग भाई बहन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। सामान्य आदमी अंदाजा नहीं लगा पा रहा था कि यात्रा में कितनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। जिसको जहां से जगह मिली, वह वहीं से पदयात्रा का हिस्सा बनने को आतुर दिखा।
लोग भाई बहन की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। जिस सड़क पर राहुल व प्रियंका पदयात्री थे उस सड़क पर भीड़ का कोई ओर-छोर नहीं दिख रहा था। करीब डेढ़ घंटे तक चली पदयात्रा में लोगों के उमड़े हुजूम ने राहुल व प्रियंका को ही नहीं पूरी कांग्रेस को इतराने का मौका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें