फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 3.16 लाख बच्चों के पिलाई जाएगी पोलियो की ड्राॅप

Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
10 से 19 दिसंबर तक चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। शून्य से पांच साल तक के तीन लाख 16 हजार 224 बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए 10 दिसंबर से अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथ गतिविधियां संचालित की जाएगी। 11 स 15 दिसंबर तक घर-घर दवा पिलाने का कार्यक्रम शुरु कराया जाएगा। 16 दिसंबर को बी टीम एक्टिविटी प्लानिंग, 18 को बी टीम एक्टिविटी गतिविधियां शुरु कराई जाएगी। अभियान को लेकर तैयारी बैठक कर कार्यक्रम शुरु करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीमों के गठन के बाद ही स्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि टीम में लग लोगों द्वारा कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें