फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.53 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 929 बूथों पर करीब 1.53 लाख बच्चों को पाेलियो खुराक दी गई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने पीएचसी जायस पर पल्स पोलियो अभियान का शनिवार को सुबह शुभारंभ किया। रविवार से 13 दिसंबर तक गठित टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देंगी।
विज्ञापन



पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में शून्य से पांच साल तक के करीब तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। सोमवार से 13 दिसंबर तक टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। 16 दिसंबर को टीम छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक देंगी। जिले में तीन लाख पांच हजार 321 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी हैं।


रविवार को चले अभियान में जिले के 1157 बूथों पर करीब 1,53,899 बच्चों को पोलियो खुराक दी गई। सीएमओ ने जिले के सादीपुर पोलियो बूथ का निरीक्षण किया इस दौरान यहां पर 154 बच्चों को पोलियो खुराक दी गई थी। वहीं, डॉ. राजीव सौरभ ने पूरबगांव स्थित पोलियो बूथ व डॉ. पीतांबर कनौजिया ने पांडेयपुर पोलियो बूथ का निरीक्षण किया। वहीं, संग्रामपुर प्रभारी डॉ. संतोष सिंह व सीएचसी अमेठी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण किया। मॉडल विद्यालय भैरोपुर सहित अन्य बूथों पर अभियान के तहत बच्चों को पोलियो खुराक दी गई। इस मौके पर जिला सर्विलांस अधिकारी डब्लूएचओ डॉ. जकारिया, डॉ. अभिषेक शुक्ल, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें