फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर से टकराईं दो बाइकें, प्रधान समेत चार घायल

Mon, 09 Dec 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज-सैंठा रोड स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार की रात डंपर से दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार ग्राम प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ना गांव निवासी ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार सरोज अपनी पत्नी संगीता संग बाइक से किसी काम से गौरीगंज शहर आए थे। देर रात लौटते हुए गौरीगंज स्थित ओवरब्रिज पर डंपर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के समय दूसरी बाइक से गुजर रहे राघीपुर गांव निवासी खुशियाल व कौशलेंद्र भी चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नरेंद्र की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। अन्य को उपचार के बाद दवा देकर हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें