फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : तर्क शक्ति और गणित ने उलझाया

Sun, 18 Feb 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे, गौरीगंज के मनीषी महाविद्यालय के सामने लंबी कतार लगी हुई थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि उम्मीद है कि हम होंगे कामयाब। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों से बात की गई तो लोगों के अलग-अलग विचार सामने आए। किसी ने कहाकि तर्क शक्ति ने ज्यादा समय लिया तो गणित के गुणाभाग के सवालों में ज्यादा वक्त लगने की बात कहता नजर आया।
विज्ञापन


आरआरपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई परीक्षार्थी प्रीति मिश्रा ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान रहा। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। मऊ अतवारा रानीगंज से आई परीक्षार्थी मानसी यादव ने बताया कि परीक्षा पहली पाली में होने से निजी वाहन से यहां आई हैं। पेपर आसान रहा। तिलोई से आए अरविंद मौर्य ने बताया कि निजी साधन से पहुंचे। बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया है। अंकित गुप्ता ने बताया कि सवाल आसान थे।



परीक्षार्थी बोले, नहीं हुई ज्यादा परेशानी
- दीपिका यादव का कहना था कि कुछ सवालों ने समय लिया लेकिन, पेपर अच्छा था। बेहतर परिणाम की उम्मीद है।सुधा का कहना था कि तर्क शक्ति वाले सवाल उतने कठिन नहीं थे, जितना बताया जा रहा था। हल करने में समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमा बंसल का कहना था कि हिंदी के सवाल आसान थे। कोई ज्यादा कठिन पेपर नहीं था।
प्रियांशु तिवारी का कहना है कि तर्क शक्ति के सवालों ने थोड़ा समय लिया लेकिन, पेपर ठीक था।
विकास वर्मा ने कहा कि पेपर आसान था। कोई दिक्कत नहीं आई।
आशीष द्विवेदी ने कहा कि सामान्य ज्ञान व हिंदी के सवाल सरल थे। अन्य सवाल भी अच्छे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें