फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार विधि में प्रशिक्षित होंगे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आकस्मिक स्थिति में पीड़ित को प्राथमिक उपचार मिल सके इसके लिए जिले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए एसपी की मांग पर सीएमओ ने कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नामित करने के साथ ही किट में रखी जाने वाली दवाओं की सूची भेजी है।
मारपीट व दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाना पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती रहती है। इस चुनौती से निपटने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने प्राथमिक उपचार विधि में कर्मियों को प्रशिक्षित करने के बाद थानों व पुलिस वाहनों पर जीवन रक्षक दवा, डिटॉल, एंटी सेप्टिक क्रीम, मरहम, पट़्टी समेत अन्य सामग्री रखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए एसपी ने सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे को पत्र भेेजकर प्राथमिक उपचार की सामग्रियों की सूची देने के साथ कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए चिकित्सक नामित कर रोस्टर जारी करने को कहा था।
विज्ञापन

एसपी की मांग पर सीएमओ ने थानावार कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नामित कर कर्मियों को प्रशिक्षित कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीएमओ ने कहा कि पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षित होने तथा प्राथमिक उपचार किट रहने से घायलों का प्राथमिक उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें