गौरीगंज (अमेठी)। ‘नशा मुक्त अमेठी’ अभियान में बुधवार रात जगदीशपुर पुलिस ने 2.650 किलोग्राम स्मैक तथा 4.150 किलोग्राम डोडा (अफीम की फली) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
जगदीशपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी की टीम ने बुधवार रात क्षेत्र के मंगौली के पास दो संदिग्धों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान मंगौली निवासी जोखन सिंह व गौतम सिंह के रूप में हुई।
तलाशी में दोनों के पास 2.650 किलोग्राम स्मैक और 4.150 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। गुरुवार को एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोग बाराबंकी जिले से मादक पदार्थ लाकर बिक्री करते हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।