फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शनिवार देर शाम मिली 598 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या घटकर 90 हो गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में मुसाफिरखाना ब्लॉक के पूरे रिसाल भनौली, पूरे मलिक खौदिया तथा सिंहपुर ब्लॉक के पूरे तिवारी के एक-एक ग्रामीण शामिल हैं। रिपोर्ट में कई माह से 100 से ऊपर एक्टिव मरीज रहने वाले जिले में अब यह संख्या घटकर 90 रह गई है। वैसे तो कई दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई से आगे नहीं बढ़ी लेकिन अब जिले में कोरोना की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैपलिंग के साथ बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,582 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,456 सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें