फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस से भिड़ी पिकअप, चालक घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाजार शुकुल में भाले का पुरवा के पास हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाजारशुकुल में किमी संख्या 62 स्थित भाले का पुरवा के पास शनिवार रात पीली पट्टी में खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप भिड़ गई। हादसे में पिकअप चालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार पांच यात्री सुरक्षित रहे। उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले के गोठानी के हरपुर गांव निवासी विश्व बिहारी दोहरीघाट डिपो की बस लेकर जा रहे थे। यात्रियों को लघुशंका कराने के लिए बस एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी में खड़ी की गई थी। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप बस के पिछले हिस्से से भिड़ गई। लखनऊ के बिजनौर स्थित परिवार पश्चिम निवासी चालक राहुल घायल हो गए।

सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया पेट्रोलिंग वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी शुकुलबाजार भेजा गया। हाइड्रा से पिकअप हटाकर ऊंचगांव टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें