फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार वाहन से भिड़ी पिकअप, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक

Sun, 01 Dec 2024 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन से पिकअप भिड़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप रविवार की तड़के तेज रफ्तार वाहन से भिड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइन स्टोन 68.5 भटमऊ गांव के समीप हुआ। यहां एक पिकअप कानपुर से छेना पाउडर लेकर आजमगढ़ जा रही थी। चालक आरिफ पुत्र पप्पू (26), निवासी थाना असीवन, जनपद उन्नाव गांव के ही लालजी पुत्र राजेंद्र शुक्ला (35) के साथ आजमगढ़ जा रहा था। भटमऊ गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। 

तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा

यूपीडा कर्मियों द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया। इसमें चालक आरिफ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कंडक्टर लालजी का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृत्यु को घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें