अमेठी। मांगों के समर्थन में शनिवार को फार्मासिस्टों व अन्य कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर अन्य सभी संगठनों के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात पीएमएस, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टाफ को समायोजित किया जा रहा है, जबकि नए पद सृजित किए जाएं।
बीते दो वर्षों में विभाग के किसी संगठनों से शासन व महानिदेशालय स्तर पर वार्ता नहीं किया गया, जिसके कारण विभाग में अधिकारी कर्मचारी के संगठनों को अनेक वित्तीय/ गैर वित्तीय मांगे लंबित हैं
इसके साथ ही अन्य मांगे भी शामिल हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आरएस पाठक ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जारी रणनीति पर आंदोलन आगे किया जाएगा। इस मौके पर डॉ संजय गुप्ता, जेके सिंह, संजीव सिंह, राजेश यादव, सलमान, अंशु मौर्य समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।