अमेठी सिटी। पोस्टल बैलेट की मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें मतों की गणना के साथ ही अन्य नियमों की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एआरओ, सुपरवाइजर व गणना सहायकों को डीएम निशा अनंत की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। कर्मियों को पोस्टल बैलेट की मतगणना नियमों की जानकारी देते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया।
डीएम ने कहा कि पोस्टल बैलेट की मतगणना का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इससे संबंधित हर एक बिंदु को बहुत ही गहनता से समझ लें। मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, अमित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद