फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोशाला में पानी व छांव का हो प्रबंध

Fri, 31 May 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गोशाला में चारे को देखतीं निशा अनंत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने बृहस्पतिवार को जगदीशपुर में गोआश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छांव, पेयजल, भूसे व हरे चारे की उपलब्धता की जांच करते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने बृहस्पतिवार को विकासखंड जगदीशपुर के लोसनपुर व बगाही गांव में संचालित गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। डीएम ने गोवंशों को हरा चारा, पशु आहार दिए जाने के संबंध में जानकारी लेने के साथ सुविधाओं व सफाई की हकीकत देखी। आश्रय केंद्र पर गोवंशो की ईयर टैगिंग नहीं होने की जानकारी के बाद डीएम ने तत्काल सभी गोवंश की ईयर टैगिंग कराने एवं बीमार गोवंशों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पर्याप्त शेड/छांव तथा पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें