फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार

विज्ञापन
38 : अमेठी : ठंड से बचाव को अलाव सेंकते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। बर्फीली हवा और कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित कर दी है। सुबह पड़ने वाले घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। शीत लहर के बीच बढ़ी ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों के बावजूद भी जगह-जगह अलाव का सहारा लेकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे।
विज्ञापन

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ठंड व शीत लहर से चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण पारदर्शिता बहुत कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन लाइट के सहारे रेंगते नजर आए। दोपहर तक हवा चलने के बाद कोहरा छंटा लेकिन धुंध बनी रही।
पिछले तीन दिनों से चल रही पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी के बीच लोग कांपते नजर आए। सुबह से ही कोहरे व बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। गलन काफी बढ़ गई है। गर्म कपड़ों के बावजूद भी घरों में लोग एवं सड़कों पर राहगीर ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

जिला व तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक ग्रामीण अंचलाें के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग घास फूस जलाकर काम चला रहे हैं। नगर में भी कुछ सार्वजनिक स्थानों को छोड़कर अन्य स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। तहसील परिसर में लोग टूटी कुर्सी एवं अन्य पड़ी लकड़ियां इकट्ठा कर अलाव जला कर सर्दी भगाते नजर आए। भीषण ठंड ने पशु पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें