फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग

Mon, 25 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही शहर से लेकर गांव तक लोग लू के थपेड़ों से बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



दोपहर 12:50 बजे गौरीगंज के जामों तिराहे पर सड़कें तप रही थीं और बाजार लगभग खाली नजर आ रहा था। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे। कई राहगीर तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों की छांव में रुकते नजर आए। सड़क किनारे ठंडा पानी और शरबत दिखते ही लोग राहत पाने के लिए रुक जा रहे थे।


गौरीगंज बाजार के दुकानदार रमेश मिश्र ने बताया कि सुबह नौ बजे तक ही ग्राहक दिखाई देते हैं। ठंडे पेय पदार्थ, गन्ने का रस, बेल शरबत और लस्सी की दुकानों पर जरूर भीड़ बढ़ी रही। कई दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए मिट्टी के घड़ों में ठंडा पानी रखने की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के चलते लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे।

घरों से बाहर निकलते समय लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर चलते दिखे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और तेज पछुआ हवा से खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। इसका असर सब्जियों, मेंथा और अन्य फसलों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सुबह-शाम के समय सिंचाई करने तथा पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें