फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में प्रवासी श्रमिकों व कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद लोग बचाव के प्रति जागरूक होने को तैयार नहीं हैं। यह स्थिति तब है जब जिला व पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई के साथ जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है। बावजूद इसके लोग मास्क का प्रयोग किए बिना घर से बाहर टहल रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानों व बैंकों के साथ अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर खुद के साथ परिवार को संक्रमित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर भले ही 27 हो गई हो लेकिन लोग बचाव के प्रति जागरूक होने की तैयार नहीं हैं। जिले में प्रतिदिन प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद जिला प्रशासन भले ही उन्हें संभावित कोरोना संक्रमित मानकर क्वारंटीन कर जिले को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश में जुटा है।
बावूजद इसके लोग संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण आंचलों में संचालित बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए स्वयं के साथ परिवार को खतरे में डाल रहे हैं। यह स्थिति तब है जब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन न सिर्फ लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है बल्कि पानी सिर से ऊपर होने पर कार्रवाई भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें